1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I-League के खिलाड़ियों प्रभावित हो भारतीय फुटबॉल कोच ने कही ये बड़ी बात

I-League के खिलाड़ियों प्रभावित हो भारतीय फुटबॉल कोच ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Feb 25, 2020 06:33 am IST,  Updated : Feb 25, 2020 06:33 am IST

स्टिमक ने पिछले महीने आई-लीग के दो मैच देखे थे और वह इस टूर्नामेंट के और मैचों को देखना चाहते हैं। 

Igor Stimac- India TV Hindi
Igor Stimac Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारतीय फुटबॉल  टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक आई-लीग फुटबॉल  टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की प्रतिभा से प्रभावित हैं। स्टिमक ने पिछले महीने आई-लीग के दो मैच देखे थे और वह इस टूर्नामेंट के और मैचों को देखना चाहते हैं। 

स्टिमक ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई और गोवा में आईलीग मैचों को देखना शानदार रहा और इसकी प्रतिभाओं से मैं काफी प्रभावित हूं। हमें आने वाले दिनों में और मैच देखने का इंतजार है।’’ 

विश्व कप में क्रोएशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने इंडियन एरोज बनाम ईस्ट बंगाल (17 फरवरी) और मोहन बागान बनाम चर्चिल ब्रदर्स (22 फरवरी) के बीच खेले गये मुकाबले को देखा था। 

पिछले साल आई-लीग के लॉन्च के मौके पर भी उन्होंने कहा था, ‘‘आई-लीग में खेल रहा हर भारतीय खिलाड़ी सीनियर टीम में जगह पाने का हकदार है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल