1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीमाक का अगले साल सितंबर तक बढ़ा करार

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीमाक का अगले साल सितंबर तक बढ़ा करार

 Edited By: IANS
 Published : Jul 20, 2021 07:03 am IST,  Updated : Jul 20, 2021 07:03 am IST

तकनीकि समिति के चैयरमैन श्याम थापा ने स्टीमाक से भारतीय फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत प्लान के साथ आने के लिए भी कहा है।  

Indian Football, Sports, India  - India TV Hindi
Indian Football team   Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमाक का करार एक साल के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले मई में एआईएफएफ ने स्टीमाक का करार छह महीने बढ़ाकर सितंबर 2021 तक किया था।

तकनीकि समिति के चैयरमैन श्याम थापा ने स्टीमाक से भारतीय फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत प्लान के साथ आने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में विकेटकीपर की भूमिका में होंगे केएल राहुल

एआईएफएफ ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, "तकनीकि समिति इस फैसले पर पहुंची है कि राष्ट्रीय टीम के एएफसी एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने के अभियान के शुरू होने को देखते हुए मुख्य कोच स्टीमाक के करार को सितंबर 2022 तक बढ़ाया जाएगा।"

एआईएफएफ ने यह फैसला एएफसी एशियन कप क्वालीफायर्स को ध्यान में रखते हुए लिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल