1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप पायलट टूर्नामेंट में भाग लेगी भारतीय फुटबाॅल टीम

एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप पायलट टूर्नामेंट में भाग लेगी भारतीय फुटबाॅल टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : May 04, 2021 05:17 pm IST,  Updated : May 04, 2021 05:17 pm IST

एआईएफएफ ने मंगलवार को कहा कि भारत की एक टीम इस साल के आखिर में होने वाले एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप 2021 में भाग लेगी। 

Football - India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY

नई दिल्ली| अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को कहा कि भारत की एक टीम इस साल के आखिर में होने वाले एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप 2021 में भाग लेगी। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के इस आठ टीमों के पायलट टूर्नामेंट में भारतीय महिला लीग की चैंपियन टीम खेलेगी। 

यह टूर्नामेंट इस साल 30 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ए (पूर्वी) में चीनी ताइपै, म्यांमा, थाईलैंड और वियतनाम तथा ग्रुप बी (पश्चिम) में भारत, ईरान, जोर्डन और उज्बेकिस्तान की टीमें शामिल होंगी। 

एआईएफएफ महासचिव कुशल दास ने कहा, ‘‘हम दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एएफसी महिला एशियाई कप और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी करेंगे। इससे पहले क्लब चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी भारत में महिला फुटबॉल को नयी दिशा देगा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल