1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबाल टीम ने सैफ अंडर-15 महिला चैंपियनशिप जीती

भारतीय फुटबाल टीम ने सैफ अंडर-15 महिला चैंपियनशिप जीती

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 11:35 pm IST

भारत ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर सैफ अंडर-15 महिला फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब जीता। दोनों टीमें नियमित समय में गोल नहीं कर पायी।

Indian Football Team Wins Saif Under-15 Women's Championship- India TV Hindi
Indian Football Team Wins Saif Under-15 Women's Championship Image Source : TWITTER @INDIANFOOTBALL

थिम्पू। भारत ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर सैफ अंडर-15 महिला फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब जीता। दोनों टीमें नियमित समय में गोल नहीं कर पायी। भारतीय टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया जबकि बांग्लादेश ने जवाबी हमले किये लेकिन कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो पायी। 

पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर आद्रिजा सरखेल ने बांग्लादेश का पहला शाट बचा दिया। भारतीय कप्तान शिल्की देवी ने अंतिम पेनल्टी पर गोल करके भारत को जीत दिलायी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल