1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अधिक मौके मिलने से भारतीय फुटबॉलरों में आ सकता है निखार : टिम काहिल

अधिक मौके मिलने से भारतीय फुटबॉलरों में आ सकता है निखार : टिम काहिल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2020 05:18 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 05:18 pm IST

काहिल ने अपने शानदार करियर का अंत 2018-19 सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में जमशेदपुर एफसी की तरफ से खेलते हुए किया। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से उन्हें लगा है कि भारत के पास महाद्वीपीय और विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिभा है।

Tim Cahill, Indian, footballers- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

ऑस्ट्रेलिया और जमशेदपुर एफसी के पूर्व स्ट्राइकर टिम काहिल का मानना है कि शीर्ष स्तर पर अधिक मौके मिलने पर भारतीय फुटबॉल की युवा प्रतिभा निखर सकती है। काहिल ने अपने शानदार करियर का अंत 2018-19 सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में जमशेदपुर एफसी की तरफ से खेलते हुए किया। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से उन्हें लगा है कि भारत के पास महाद्वीपीय और विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिभा है। 

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) वेबसाइट के अनुसार काहिल ने कहा, ‘‘भारतीय प्रतिभाओं को अधिक मैच खेलने की जरूरत है। उन्हें हमेशा खेलने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अधिक मौके दो और जब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे तो आप पाओगे कि वे दबाव झेल सकते हैं। ’’ 

इस 40 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत फुटबाल में नयी ऊंचाईयों पर पहुंचने के लिये सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आईएसएल और लीग बुनियादी ढांचे के साथ खेली जा रही हैं और यह शानदार है। खेल को किसी भी अन्य चीज की सबसे अधिक जरूरत है वह एकता है। ’’ 

काहिल ने कहा, ‘‘अपने लक्ष्य हासिल करने के लिये सभी एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जैसे एएफसी एशियाई कप का खिताब, विश्व कप में पहुंचना, महिला फुटबॉल की मदद करना और उसकी खुद की लीग की शुरू करना। ’’ 

काहिल चोटिल होने के कारण जमशेदपुर एफसी की तरफ से 11 मैच ही खेल पाये थे लेकिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज की इस टीम से कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुभव शानदार रहा। मैंने वहां पूरा लुत्फ उठाया और मैं अपने साथियों तथा टीम मालिक टाटा ग्रुप का भी काफी करीबी था। क्लब की सबसे अच्छी बात यह थी कि हम जो कुछ करते थे वह अपने प्रशंसकों के लिये करते थे और जमशेदपुर एफसी जो कुछ करता था वह खिलाड़ियों के लिये करता था। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल