बेंगलुरु: स्टार स्ट्राइकर एसवी सुनील ने शनिवार को कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने पिछले कुछ सालों में काफी सुधार किया है और अब निश्चित रूप से उनका लक्ष्य वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 3 में जगह बनाना है। भारतीय टीम इस समय FIH रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज है और सुनील ने कहा कि टीम के लिए आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना काफी अहम होगा।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुनील को हाल में 2016 का सर्वश्रेष्ठ एशियाई खिलाड़ी चुना गया। हॉकी इंडिया की प्रेस रिलीज के मुताबिक सुनील ने कहा, ‘यह अच्छा सुधार है क्योंकि हम 4 साल पहले करीब 12वें या 13वें स्थान पर काबिज थे। मुझे लगता है कि अगर हम अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखें और शुरू से ही सुल्तान अजलान शाह कप से अच्छे परिणाम हासिल कर लें तो हमारे पास अपनी रैंकिंग सुधारने का बहुत बढि़या मौका होगा।’
इन्हें भी पढ़ें:
- IPL: गोयनका ने कहा धोनी अब भी पुणे टीम का अहम अंग हैं
- टेस्ट सिरीज़ हुई बीती बात, IPL में भाईचारे के साथ खेलेंगे: स्मिथ
- कोहली ने ''ऑस्ट्रेलिया से दोस्ती ख़त्म'' बयान पर दी सफ़ाई
- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हार की भड़ास निकाली कोहली पर
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया जैसी टीमें शिरकत करेंगी। हमारा लक्ष्य निश्चित रूप से दुनिया की टॉप 3 रैंकिंग में पहुंचना है। भारतीय टीम को अगले साल एशिया कप, हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई चैम्पियंस ट्राफी और वर्ल्ड कप खेलना है।