1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदरपाल, वरुण और मनप्रीत यूरोप दौरे में नहीं हुए शामिल

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदरपाल, वरुण और मनप्रीत यूरोप दौरे में नहीं हुए शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 02:43 pm IST

भारतीय टीम 22 खिलाड़ी और छह सहायक स्टाफ के साथ कोरोनावायरस के कारण करीब 12 महीनों के लंबे अंतराल के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जाएगी।

Rupinder Pal Singh- India TV Hindi
Rupinder Pal Singh Image Source : TWITTER- @RUPINDERBOB3

नई दिल्ली| भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर रुपिंदरपाल सिंह, वरुण कुमार और टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह को यूरोप दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि वरुण को टखने में दिक्कत है जबकि रुपिंदरपाल भी फिट नहीं हैं और ये दोनों खिलाड़ी रिहेबिलिटेशन में हैं। मनप्रीत निजी कारणों के चलते इस दौरे में शामिल नहीं होंगे।

भारतीय टीम 22 खिलाड़ी और छह सहायक स्टाफ के साथ कोरोनावायरस के कारण करीब 12 महीनों के लंबे अंतराल के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जाएगी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 17 दिन के अपने यूरोप दौरे में जर्मनी और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। भारत 28 फरवरी और दो मार्च को जर्मनी के साथ मैच खेलेगी। इसके बाद वह बेल्जियम जाएगी जहां उसे छह तथा आठ मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

ये भी पढ़े -  पहले 'हैट्रिक' फिर 6 विकेट लेकर इस घातक स्पिन गेंदबाज ने बरपाया कहर, देखें Video  

भारतीय टीम ने आखिरी बार पिछले साल फरवरी में भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल