1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIH रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसकी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

FIH रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसकी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 10:51 pm IST

भारतीय टीम ने रविवार को ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को हराया था।

Indian Hockey- India TV Hindi
Indian Hockey Image Source : HOCKEYINDIA.ORG

लुसाने| ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ प्रो लीग के मैचों में लगातार दो जीत के बाद भी भारतीय पुरूष हॉकी टीम सोमवार को जारी एफआईएच विश्व रैकिंग में एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गयी है। 

भारतीय टीम ने रविवार को ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को हराया था। जनवरी में चौथे स्थान पर पहुंचने वाली भारतीय टीम अधिक पिछली रैंकिंग (2064.10) के मुकाबले अधिक अंक (2223.458) हासिल करने के बाद भी एक स्थान नीचे खिसक गयी। 

इस रैंकिंग में विश्व और यूरोपीय चैंपियन बेल्जियम (2602.31 अंक) शीर्ष पर है जबकि 2019 एफआईएच हॉकी प्रो लीग विजेता ऑस्ट्रेलिया (2489.53 अंक) दूसरे स्थान पर है। जर्मनी (2253.48 अंक) तीसरे और नीदरलैंड 2232.48 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : पंजाब के खिलाफ राजस्थान के क्रिस मॉरिस पर होगी सबकी नजर, IPL इतिहास के बने हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

शीर्ष 10 टीमों में आर्जेंटीना छठे, इंग्लैंड सातवें, न्यूजीलैंड आठवें, स्पेन नौवें और कनाडा 10वें पायदान पर हैं। महिलाओं की रैंकिंग में भारतीय टीम 1643 अंक के साथ पहले की तरह नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड (2772.08 अंक) , अर्जेंटीना (2235.59 अंक) और जर्मनी (2153.30 अंक) इस रैंकिंग में शीर्ष तीन टीमें हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल