1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का कैंप 1 अगस्त से बेंगलुरू में

एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का कैंप 1 अगस्त से बेंगलुरू में

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 04:08 pm IST

कोच हरेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम का लक्ष्य एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल हासिल कर 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करना होगा।

भारतीय हॉकी टीम- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले 18वें एशियाई खेलों से पहले भारतीय पुरुष टीम के 18 खिलाड़ियों के साथ-साथ अतिरिक्त खिलाड़ी भी एक अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा बनेंगे। इस राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में हो रही है। बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 दिनों तक अभ्यास मैच खेलने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कुछ समय का आराम दिया गया, ताकि वह 11 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा बन सकें। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "एक हफ्ते के आराम के बाद हम अब कड़ी मेहनत शुरू करेंगे। व्यस्त कार्यक्रम के बाद यह आराम बेहद जरूरी था। खिलाड़ी अब तरो-ताजा होकर राष्ट्रीय शिविर में शामिल होंगे।

कोच हरेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम का लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करना होगा। ऐसे में राष्ट्रीय शिविर में टीम खेल के सभी प्रारूपों पर ध्यान से काम करेगी। एशियाई खेलों की सफलता ही ओडिशा विश्व कप टूर्नामेंट की तैयारी के लिए सही कदम के रूप में नजर आएगी। 

गोलकीपर: पी.आर.श्रीजेश, कृष्ण बी. पाठक, सूरज कारकेरा

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, सुरेंद्र कुमार, रुपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह 

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, चिंग्लेसाना सिंह, सिमरनजीत सिंह, सरदार सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, सुमित 

फॉरवर्ड: एस.वी. सुनील, मंदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, सुमित कुमार और शिलानंद लाकड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल