1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत में शूटिंग कैलेंडर का अप्रैल से होगा आगाज

भारत में शूटिंग कैलेंडर का अप्रैल से होगा आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2021 11:30 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 11:30 pm IST

राष्ट्रीय घरेलू शूटिंग कैलेंडर अप्रैल में फिर से शुरू होगा। सभी जोनल कार्यक्रम मार्च में समाप्त होने की उम्मीद है, जबकि नेशनल्स को 10 अप्रैल को अस्थायी रूप से शुरू किया जाना है। 

भारत में शूटिंग...- India TV Hindi
भारत में शूटिंग कैलेंडर का अप्रैल से होगा आगाज Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| राष्ट्रीय घरेलू शूटिंग कैलेंडर अप्रैल में फिर से शुरू होगा। सभी जोनल कार्यक्रम मार्च में समाप्त होने की उम्मीद है, जबकि नेशनल्स को 10 अप्रैल को अस्थायी रूप से शुरू किया जाना है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने आईएएनएस को बताया कि मार्च में होने वाली जोनल प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग राउंड के रूप में भी काम करेंगी।

कोविड महामारी की वजह से भीड़ से से बचने के लिए राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। चूंकि पिस्टल और शॉटगन निशानेबाजों में से अधिकांश उत्तर भारत से हैं, इसलिए दोनों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय शॉटगन स्पर्धाएं 10 से 24 अप्रैल तक होंगी जबकि पिस्टल स्पर्धाओं का आयोजन 11 से 29 अप्रैल के बीच होगी। रायफल श्रेणी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 14 से 29 अप्रैल तक भोपाल में होगी।

IND vs ENG : सिराज ने जब टेस्ट क्रिकेट में मारा 'बुलेट' छक्का तो सभी रह गए दंग!, सामने आया Video

राजस्थान राइफल एसोसिएशन जयपुर में 15 से 30 मार्च तक राइफल, पिस्टल और शॉटगन में नॉर्थ जोन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा। पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन राइफल और पिस्टल में ईस्ट जोन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा, लेकिन तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

राइफल में वेस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन भोपाल के मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में किया जाएगा जबकि पिस्टल स्पर्धाएं महाराष्ट्र राइफल एसोसिएशन द्वारा मुंबई में आयोजित की जाएंगी। गुजरात स्टेट राइफल एसोसिएशन को शॉटगन इवेंट्स के आयोजन का काम दिया गया है। कार्यक्रम स्थल अहमदाबाद है लेकिन तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। चेन्नई तीनों श्रेणी में दक्षिण क्षेत्र प्रतियोगिता का आयोजन स्थल होगा। इसकी तारीख की भी शीघ्र ही घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल