1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कारण स्थगित हुआ इंडियन ओपन बैडमिंटन टुर्नामेंट

कोरोना के कारण स्थगित हुआ इंडियन ओपन बैडमिंटन टुर्नामेंट

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 08:03 pm IST

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने भी सोमवार को बयान जारी कर कहा, "टूर्नामेंट के आयोजक बाई ने 11 से 16 मई तक होने वाले इंडिया ओपन 2021 को स्थगित कर दिया है।"

Badminton- India TV Hindi
Badminton Image Source : GETTY

नई दिल्ली| राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए इंडिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने सोमवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

सिंघानिया ने कहा, "आप सभी को पता है कि दिल्ली में अज रात से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगने जा रहा है और हमें नहीं पता कि आगे स्थिति क्या होगी। यह गंभीर हालात हैं और सभी साझेदारों से बात करने के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं कि टूर्नामेंट को आयोजित करना सही नहीं रहेगा।"

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने भी सोमवार को बयान जारी कर कहा, "टूर्नामेंट के आयोजक बाई ने 11 से 16 मई तक होने वाले इंडिया ओपन 2021 को स्थगित कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट को सुरक्षित वातावरण में कराने के सभी प्रयास किए गए लेकिन कोरोना के अचानक बढ़ते मामले और दिल्ली में हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करने के अलावा बाई के पास दूसरा विकल्प नहीं बचा।"

इंडिया ओपन टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन का हिस्सा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल