1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्रीकांत और समीर की हार के साथ ही कोरिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त

श्रीकांत और समीर की हार के साथ ही कोरिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 04:46 pm IST

किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा के गुरूवार को पुरूष एकल के दूसरे दौर में सीधे गेम में हारने से ग्वांगजू कोरिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी।

badminton- India TV Hindi
श्रीकांत और समीर की हार के साथ ही कोरिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त Image Source : GETTY IMAGES

ग्वांगजू (कोरिया)। किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा के गुरूवार को पुरूष एकल के दूसरे दौर में सीधे गेम में हारने से ग्वांगजू कोरिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। छठे वरीय श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में जापान के दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी कांता सुनेयामा से 14-21 19-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

समीर ने हालांकि स्थानीय शटलर किम डोंगहुन (112वीं रैंकिंग) से 19-21 12-21 से हारने से पहले 40 मिनट तक मशक्कत की। श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दुनिया के 11वें नंबर पर खिसक गये थे। उन्होंने इससे पहले सुनेयामा का सामना नहीं किया था लेकिन उन्होंने 5-1 से बढ़त बना ली और इसे 10-8 तक ले गये। लेकिन जल्द ही जापानी खिलाड़ी लगातार छठ अंक जुटाने से 14-10 से आगे हो गया और उसने आसानी से यह गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सुनेयामा ने शुरू से बढ़त बनाये रखी जो 17-12 तक पहुंच गयी। हालांकि श्रीकांत ने इसे 16-17 और 19-20 तक कर लिया। लेकिन अंत में जीत जापानी खिलाड़ी की हुई। वहीं एक अन्य मुकाबले में समीर पहले गेम में 8-4 से आगे चल रहे थे लेकिन कोरियाई खिलाड़ी किम ने जल्द ही वापसी करते हुए 10-9 से बढ़त बना ली।

भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-10 से आगे रहने में सफल रहा। समीर फिर 14-12 से आगे हो लिये लेकिन किम ने फिर वापसी करते हुए इस गेम को जीत लिया। दूसरे गेम में किम ने शुरूआती बढ़त बनायी। समीर के चुनौती देने के बावजूद कोरियाई खिलाड़ी आगे बढ़ता रहा और भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल