1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग (ISL) के 6 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव

इंडियन सुपर लीग (ISL) के 6 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 01:54 pm IST

हैदराबाद और जमशेदपुर का मैच 12 की जगह 13 फरवरी जबकि एफसी गोवा और मुंबई सिटी के 13 फरवरी वाले मुकाबले को 12 फरवरी को खेला जाएगा।

ISL- India TV Hindi
इंडियन सुपर लीग (ISL) के 6 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव Image Source : TWITTER/ ISL

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने विभिन्न कारणों से 2019-20 सत्र के लिए छह मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आईएसएल की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक 12 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन के कारण गुवाहाटी में नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और चेन्नइयिन एफसी का मैच नहीं खेला जा सका था। इस मुकाबले को अब 25 फरवरी को इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

नार्थईस्ट यूनाइटेड के एक अन्य मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया है। जमशेदपुर एफसी के खिलाफ दो जनवरी को खेला जाने वाला मुकाबला अब 10 फरवरी को खेला जाएगा क्योंकि दो जनवरी से 22 जनवरी तक इस स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा।

आयोजकों ने पहले जारी कार्यक्रम में सात फरवरी को खेले जाने वाले चेन्नइयिन एफसी एवं बेंगलुरु एफसी के मुकाबले को नौ फरवरी को कराने का फैसला किया है जबकि पहले नौ फरवरी को खेला जाने वाला नार्थईस्ट यूनाइटेड और केरल ब्लास्टर्स एफसी का मुकाबला अब सात फरवरी को खेला जाएगा। इसी तरह हैदराबाद और जमशेदपुर का मैच 12 की जगह 13 फरवरी जबकि एफसी गोवा और मुंबई सिटी के 13 फरवरी वाले मुकाबले को 12 फरवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल