1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नए साल में बोपन्ना ने जोड़ीदार कूलहोफ के साथ किया शानदार आगाज, जीता कतर ओपन

नए साल में बोपन्ना ने जोड़ीदार कूलहोफ के साथ किया शानदार आगाज, जीता कतर ओपन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 02:51 pm IST

इस खिताबी जीत से बोपन्ना और कूलहोफ की जोड़ी को 250 एटीपी अंक मिले और साथ ही 76, 870 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी मिली।

Rohan Bopanna-Wesley Koolhof- India TV Hindi
Rohan Bopanna-Wesley Koolhof Image Source : TWITTER- @SPORTSINFOTEAM

दोहा| भारत के अनुभवी टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने नीदरलैंड्स के वेस्ले कूलहोफ के साथ मिलकर शुक्रवार को 1,465,260 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। तीसरी सीड बोपन्ना और कूलहोफ की जोड़ी ने फाइनल में ल्यूक कैबम्ब्रिज और सैंटियागो गोंजालेज की जोड़ी को 3-6, 6-2, 10-6 हराकर साल का पहला खिताब जीता।

इस खिताबी जीत से बोपन्ना और कूलहोफ की जोड़ी को 250 एटीपी अंक मिले और साथ ही 76, 870 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी मिली।

बोपन्ना और कूलहोफ की जोड़ी ने इससे पहले सेमीफाइनल में दूसरी सीड हेनरी कोंटिनेन और फ्रांस्को कुगोर की जोड़ी को 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

कैबम्ब्रिज और गोंजालेज की जोड़ी ने सेमीफाइनल में डेनमार्क के फ्रेडरिक नील्सन और जर्मनी के टिम प्यूएट्ज की जोड़ी को 2-6, 6-2, 10-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल