1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: भारत की महिला टीम अमेरिका से 2-4 से हारी

हॉकी: भारत की महिला टीम अमेरिका से 2-4 से हारी

 Written By: IANS
 Published : Apr 12, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Apr 12, 2015 02:36 pm IST

हेस्टिंग्स: भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी आठवें हॉक्स बे कप टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में रविवार को अमेरिका के हाथों 2-4 से हार मिली। भारत के लिए इस मैच में अनुराधा

- India TV Hindi

हेस्टिंग्स: भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी आठवें हॉक्स बे कप टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में रविवार को अमेरिका के हाथों 2-4 से हार मिली। भारत के लिए इस मैच में अनुराधा थाकचोम ने दो गोल किए। अनुराधा ने छठे और 44वें मिनट में गोल किए जबकि अमेरिका के लिए जिल विटमर ने 19वें, कैथलीन शार्के ने 42वें व 43वें तथा जूलिया रेनप्रेच ने 47वें मिनट में गोल किए।

यह भारत की लगातार दूसरी हार है। अपने पहले मैच में उसे चीन के हाथों 1-2 से शिकस्त मिली थी।

एक दिन के आराम के बाद अब भारतीय टीम मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल