1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय पहलवान तनु और प्रिया बने कैडेट विश्व चैम्पियन

भारतीय पहलवान तनु और प्रिया बने कैडेट विश्व चैम्पियन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 06:43 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 06:43 am IST

भारत की युवा पहलवान तनु और प्रिया विश्व चैम्पियन बन गए जिन्होंने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता।

Indian wrestlers Tannu and Priya become World Champions- India TV Hindi
Indian wrestlers Tannu and Priya become World Champions Image Source : YOUTUBE/WRESTLINGTV

 बुडापेस्ट। भारत की युवा पहलवान तनु और प्रिया विश्व चैम्पियन बन गए जिन्होंने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। तनु ने कल देर रात हुए मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया। 

उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी । प्रिया ने 73 किलोवर्ग में बेलारूस की सेनिया पाटापोविच को 5-0 से हराकर खिताब जीता। अमन गुलिया (48 किलो) और सागर जगलान (80 किलो) ने पुरूष वर्ग में खिताब जीते। 

भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट में टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की । वर्षा ने 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता । भारत 147 अंक लेकर अमेरिका (143) और रूस (140) से आगे रहा। 

भारत की कोमल शनिवार को विश्व खिताब की दौड़ में होगी जिसने बेलारूस की स्वियातलाना कातेंका को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर 46 किलो के फाइनल में प्रवेश किया । उनका सामना अजरबैजान की रूजाना मामादोवा से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल