1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Indians Wells: कार्लोविच ने थामा प्रजनेश का विजय अभियान, बोपन्ना भी बाहर

Indians Wells: कार्लोविच ने थामा प्रजनेश का विजय अभियान, बोपन्ना भी बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 12:11 pm IST

प्रजनेश पहली बार एटीपी मास्टर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे और उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिये 61 अंक मिले जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 82वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगे। 

Indians Wells: कार्लोविच ने थामा प्रजनेश का विजय अभियान, बोपन्ना भी बाहर - India TV Hindi
Indians Wells: कार्लोविच ने थामा प्रजनेश का विजय अभियान, बोपन्ना भी बाहर  Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन वेल्स (अमेरिका)। प्रजनेश गुणेश्वरन का इंडियन वेल्स में शानदार अभियान इवो कार्लोविच के हाथों लगातार सेटों में हार के साथ ही थम गया। भारतीय क्वालीफायर को क्रोएशियाई खिलाड़ी के हाथों 3-6, 6-7(4-7) से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 13 मिनट तक चला। 

विश्व में 97वें नंबर के प्रजनेश ने कहा, ‘‘उसकी करारी सर्विस पर रिटर्न लगाना आसान नहीं था। मेरे पास कुछ मौके थे लेकिन मैं उन्हें नहीं भुना पाया और इसका मैच के परिणाम पर असर पड़ा। ’’ 

प्रजनेश पहली बार एटीपी मास्टर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे और उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिये 61 अंक मिले जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 82वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगे। 

इस बीच भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव युगल के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच और फैबियो फोगनिनी से 6-4, 1-6, 8-10 से हारकर बाहर हो गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल