1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कुश्ती): क्वार्टर फाइनल में हारे मौसम खत्री

एशियाई खेल (कुश्ती): क्वार्टर फाइनल में हारे मौसम खत्री

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2018 04:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 04:47 pm IST

खत्री को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के मागोमेद इब्रागिमोव से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। 

 मौसम खत्री - India TV Hindi
 मौसम खत्री 

जकार्ता: भारतीय पहलवान मौसम खत्री करो 18वें एशियाई खेलों में रविवार को पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में निराशा हाथ लगी। खत्री को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के मागोमेद इब्रागिमोव से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों पहलवान एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रहे थे। ऐसे में रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता इब्रागिमोव ने खत्री की गलतियों का फायदा उठाया और 2-0 से बढ़त बनाई। 

इसके बाद, दूसरे चरण में भी उज्बेकिस्तान के पहलवान ने भारतीय पहलवान पर अपनी मजबूत पकड़ को बनाते हुए दो अंक और बटोरे और 4-0 से आगे हो गए। 

आखिरी मिनट में भी इब्रागिमोव ने 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीतने वाले खत्री पर अपनी पकड़ न छोड़ते हुए चार अंक हासिल किए और अंत में 8-0 से जीत हासिल की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल