1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पहुंची सायना नेहवाल

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पहुंची सायना नेहवाल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 25, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 02:24 pm IST

वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैेंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी। 

सायना नेहवाल- India TV Hindi
सायना नेहवाल Image Source : GETTY IMAGES

जकार्ता: लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैेंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी। 

सायना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई। 

थाईलैंड की खिलाड़ी से सायना का सामना चौथी बार हो रहा है। वर्ल्ड नम्बर-22 पोर्नपावी के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है। 

सायना का सामना सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की चेन शियाओशिन और हे बिंगजियाओ के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल