1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा घोटाला मामले में बोलीविया फुटबाल संघ के खिलाफ जांच शुरू

फीफा घोटाला मामले में बोलीविया फुटबाल संघ के खिलाफ जांच शुरू

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 09:03 pm IST,  Updated : May 30, 2015 09:03 pm IST

ला पाज: बोलीविया की सरकार ने फीफा से जुड़े हालिया घोटाले में बोलीविया फुटबाल संघ (एफबीएफ) की रिश्वत लेने के आरोपों में जांच शुरू कर दी। मीडिया में शनिवार को आई रपट से यह जानकारी

फीफा घोटाला मामले में...- India TV Hindi
फीफा घोटाला मामले में बोलीविया फुटबाल संघ के खिलाफ जांच शुरू

ला पाज: बोलीविया की सरकार ने फीफा से जुड़े हालिया घोटाले में बोलीविया फुटबाल संघ (एफबीएफ) की रिश्वत लेने के आरोपों में जांच शुरू कर दी। मीडिया में शनिवार को आई रपट से यह जानकारी मिली। स्थानीय मीडिया ने बोलीविया के एक मंत्री टिटो मोंटानो के हवाले से कहा कि एफबीएफ से उसके वित्तीय ब्यौरे की मांग की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्री का उद्देश्य एफबीएफ के वित्तीय लेन-देन का जांच करना है।

गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा कार्लोस चावेज को कोपा अमेरिका के अगले चार संस्करणों के लिए प्रसारण एवं विपणन अधिकार के बदले 30 लाख डॉलर की रिश्वत लेने के मामले में आरोपित किया गया है।

इस बीच बोलीविया के अटॉर्नी जनरल रामिरो ग्वेरेरो इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर निर्णय करने के लिए अपनी टीम के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा, "यह भ्रष्टाचार से जुड़ा घोटाला है जो हमारे देश को प्रभावित करने वाला है।"

इस बीच स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में फीफा के अध्यक्षीय चुनाव के दौरान कार्लोस चावेज ने कहा, "मैं कभी भी खुद को रिश्वत लेने की इजाजत नहीं दे सकता। मैं किसी तरह के भ्रष्टाचार से अछूता हूं और देश के संगठन को दी जाने वाली राशि सीधे उनके खाते में जाता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल