1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी को बीजिंग खेलों के दौरान दर्शकों के स्टेडियमों में आने की है उम्मीद

आईओसी को बीजिंग खेलों के दौरान दर्शकों के स्टेडियमों में आने की है उम्मीद

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2021 02:11 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 02:11 pm IST

शीतकालीन खेलों का आयोजन कर रहे चीन के अधिकारियों ने कहा कि खेलों में हिस्सा ले रहे सभी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी चिंता है। 

IOC,  Beijing Games, Sports- India TV Hindi
 Beijing 2022 Winter Olympic Games in Chongli Image Source : GETTY

बीजिंग 2022 विंटर ओलंपिक की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अधिकारी ने उम्मीद जताई कि दुनिया भर के प्रशंसकों को अगले ओलंपिक देखने के लिए निजी तौर पर चीन जाने की स्वीकृति दी जाएगी। 

शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो रहे टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के दौरान स्थानीय और विदेशी दर्शकों को प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्टेडियम में जाने की स्वीकृति नहीं होगी जिससे खेलों के मेजबान शहर में आम तौर पर बनने वाला जश्न का माहौल गायब है। 

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली हार से निराश हैं मुरलीधरन, श्रीलंकाई कोच और कप्तान को दी यह सलाह

इसकी जगह जापान के लोगों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को डर है कि कहीं ओलंपिक खेलों से जापान में संक्रमण के मामलों में इजाफा नहीं हो। 

शीतकालीन खेलों का आयोजन कर रहे चीन के अधिकारियों ने कहा कि खेलों में हिस्सा ले रहे सभी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी चिंता है। 

यह भी पढ़ेें- भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली हार के बाद श्रीलंकाई कोच और कप्तान में हुई तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल

अभियान चलाने वाले समूह चीन में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मनवाधिकार हनन के आरोपों को देखते हुए 2022 बीजिंग शीतकालीन खेलों को ‘नरसंहार के खेल’ के रूप में प्रचारित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल