ब्रासीलिया: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) के कार्यकारी निदेशक ने ब्राजील में अगले माह आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा योजनाओं को लेकर आश्वस्त हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, एजेंसिया ब्रासील की रिपोर्ट से मिली जानकारी में यह बताया गया है कि IOC के कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफे दुबी ने शुक्रवार को रियो में संवाददाताओं से बात करते हुए देश में सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करार दिया।
इसके साथ ही क्रिस्टोफे ने ब्राजील के सुरक्षा बलों और विदेशी खुफिया सेवाओं के बीच समन्वय के स्तर की सराहनी भी की। क्रिस्टोफे ने अपने बयान में कहा कि वह और अन्य ने सुरक्षा योजनाओं और सुरक्षा बल के समूहों की जानकारी ली और देखा की सभी काफी आश्वस्त हैं। फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमले के बाद इन योजनाओं को और भी मजबूत किया गया है।
क्रिस्टोफे ने अपने एक बयान में कहा, "जिस दुनिया में हम रह रहे हैं वह बदल गई है। हम जिन परिस्थितियों से निपट रहे हैं, उसे लेकर मैं काफी भयभीत हूं।" एक रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि शनिवार को एजेंसी ने आतंकवादी हमले की योजना के संबंध में 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।