1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लालडिनलियाना रेनथेलेई ने जमशेदपुर एफसी से किया करार

लालडिनलियाना रेनथेलेई ने जमशेदपुर एफसी से किया करार

 Edited By: IANS
 Published : Sep 03, 2020 07:33 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 07:33 pm IST

22 साल के मिजोरम के इस राइट बैक खिलाड़ी ने पिछले सीजन में कोच ओवन कोयले के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया था।

ISL, Indian Super League, Indian Super League news, ISL 2020-21, Jamshedpur FC, Chennaiyin FC, Laldi- India TV Hindi
Laldinliana Renthlei Image Source : TWITTER/ISL

डिनलियाना के नाम से मशहूर लालडिनलियाना रेनथेलेई ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी के साथ करार किया है। 22 साल के मिजोरम के इस राइट बैक ने पिछले सीजन में कोच ओवन कोयले के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया था।

अपने करार पर डिनिलियाना ने कहा, "जमशेदपुर जैसे क्लब के साथ करार करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस क्लब के पास मेरे जैसे खिलाड़ी की प्रतिभा का सही इस्तेमाल करने की क्षमता है।''

यह भी पढ़ें- प्रीमियर लीग ने चीनी प्रसारक साझेदार के साथ खत्म किया अपना करार

उन्होंने कहा, ''ओवन कोयले के रहते मेरे लिए यह करार काफी फायदेमंद है। पिछले साल मैंने उनके साथ अच्छा काम किया था। मैं दोबारा अच्छा प्रदर्शन करने का भूखा हूं।"

टीम के कोच ने कहा, "फुल बैक की पोजिशन किसी भी फुटबाल सिस्टम के लिए काफी जरूरी होती है, क्योंकि इसके लिए सही आक्रमण और संतुलन की जरूरत होती है। डिनलियाना मेरी फुल बैक की जरूरतों से मेल खाते हैं। वह पिछले साल शानदार खेले थे और टीम को आईएसएल फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। वह इस साल भी क्लब और देश के लिए काफी अहम रहेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल