1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : विजयरथ पर सवार नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के सामने होगी चेन्नइयन एफसी की चुनौती

ISL-7 : विजयरथ पर सवार नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के सामने होगी चेन्नइयन एफसी की चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Dec 13, 2020 09:00 am IST,  Updated : Dec 13, 2020 09:00 am IST

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी सातवें सीजन में नौ अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। टीम ने इन 5 मैचों में 2 जीते हैं और तीन ड्रॉ खेले हैं।

ISL, Football, Sports, India - India TV Hindi
ISL 2020 Image Source : GETTY IMAGES

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अब तक अजेय है और टीम को आज तिलक मैदान में दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी के खिलाफ उतरना है, जहां उसकी कोशिश इस सीजन में अपने अजेयक्रम जारी रखना होगा। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी सातवें सीजन में नौ अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। टीम ने इन 5 मैचों में 2 जीते हैं और तीन ड्रॉ खेले हैं। वह हैदराबाद एफसी और बेंगलुरू एफसी के साथ टीम तीसरी ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

नॉर्थईस्ट और चेन्नइयन आईएसएल के इतिहास में अब तक 12 बार एक-दूसरे के आमने-सामने हो चुकी है जिसमें से नॉर्थईस्ट ने अब तक छह मैच जीते हैं और तीन ड्रॉ खेले हैं। आईएसएल के इतिहास में किसी भी विपक्षी टीम का यह अब तक का सबसे बेस्ट रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ घेरलू सीरीज में भारतीय टीम में इन दो खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा

दूसरी तरफ चेन्नइयन की टीम को पिछले दो मैचों में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है।। हालांकि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिल रही है। नॉथईस्ट के कोच नुस को उम्मीद है कि चेन्नइयन टीम वापसी करेगी और उनके लिए खतरा पैदा करेगी।

इस सीजन में गोल करने के मामले में नॉर्थस्ट संयुक्त रूप से 8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर है। । डिफेंस में भी टीम का शानदार रिकॉर्ड चल रही है और उसने इस सीजन में अब तक दो बार क्लीन शीट हासिल की है।

यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे वरुण चक्रवर्ती, लॉकडाउन के कारण करना पड़ा लंबा इंतजार

चेन्नइयन के कोच कसाबा लाजलो नॉर्थईस्ट के इस खतरे से अच्छी तरह से अवगत है। हालांकि टीम कुछ चोटों से जूझ रही है इसके बावजूद लाजलो को उम्मीद है कि यह एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा।

जहां एक तरफ नॉर्थईस्ट युनाइटेड की कोशिश अपने आजा क्रम को जारी रखने की होगी, तो वहीं दूसरी तरफ चेन्नइयन की टीम लगातार दो हार झेलने के बाद अब इस मैच में वापसी करना चाहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल