1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : गोवा की कमजोर डिफेंस के सामने है हैदराबाद की चुनौती

ISL-7 : गोवा की कमजोर डिफेंस के सामने है हैदराबाद की चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Dec 30, 2020 09:30 am IST,  Updated : Dec 30, 2020 09:30 am IST

छठे नंबर पर काबिज गोवा ने अब तक 10 गोल किए हैं, लेकिन कमजोर डिफेंस के कारण उसने नौ गोल खाएं भी है। टीम के नाम अब तक केवल एक ही क्लीन शीट है।

ISL-7, Hyderabad, Goa, Sports, Football, Football club - India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY IMAGES

हैदराबाद एफसी के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सातवां सीजन अब तक मिला जुला रहा है। पांच मैचों तक अजेय रहने के बाद पिछले दो मैचों में लगातार दो हार झेलने के बाद मैनुएल मारक्वेज की हैदराबाद टीम आठवें नंबर खिसक गई है। 

हैदराबाद को अब आज तिलक मैदान पर एफसी गोवा का सामना करना है। लेकिन गोवा का डिफेंस कमजोर दिख रहा है और ऐसे में हैदराबाद के पास इस मैच में फिर से वापसी करने का मौका होगा।

छठे नंबर पर काबिज गोवा ने अब तक 10 गोल किए हैं, लेकिन कमजोर डिफेंस के कारण उसने नौ गोल खाएं भी है। टीम के नाम अब तक केवल एक ही क्लीन शीट है।

मारक्वेज गोवा की कमजोर डिफेंस से अवगत है और वह जानते हैं कि उनके पास यहां जीत का मौका है। हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक छह गोल किए हैं। लेकिन टीम ने दिखाया है कि वे सेट पीस में किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।

गोवा के कोच जुआन फेरांडो क्लीन शीट न होने के बावजूद टीम की डिफेंस पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल