1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL -7 : जमशेदपुर एफसी के सामने होगी आज मजबूत गोवा एफसी की चुनौती

ISL -7 : जमशेदपुर एफसी के सामने होगी आज मजबूत गोवा एफसी की चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Dec 23, 2020 09:22 am IST,  Updated : Dec 23, 2020 09:22 am IST

दोनों अपने टीमों के लिए काफी अहम रहे हैं। दोनों ने अपनी टीमों के कुल लोगों के 75 फीसदी गोल किए हैं और ये दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेंगी।

ISL-7, Jamshedpur FC, Goa FC, Sports, - India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY IMAGES

वॉस्को के तिलक मैदान पर आज जमशेदपुर एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा और एक तरफ जहां जमशेदपुर की टीम अपने छह मैच की अजेय स्थिति को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं गोवा हर हाल में तीन अंक हासिल करना चाहेगी। चेन्नइयन एफसी के हाथों पहले मैच में मिली हार के बाद ओवेन कोयले की टीम ने शानदार इच्छाशक्ति दिखाते हुए बीते छह मैच से खुद को अजेय रखा है। बीते तीन मैचों में इस टीम ने सिर्फ एक गोल खाया है और दो क्लीन शीट हासिल किए हैं।

यह मैच दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच की भिड़ंत का गवाह बनेगा, जिन्होंने मौजूदा सीजन में सबसे अधिक गोल किए हैं। इगोर एंगुलो और नेरीजुस वाल्सकिस। इन दोनों के नाम 6-6 गोल हैं।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले तीन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चुनेगी सीएसी

दोनों अपने टीमों के लिए काफी अहम रहे हैं। दोनों ने अपनी टीमों के कुल लोगों के 75 फीसदी गोल किए हैं और ये दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेंगी।

जमशेदपुर के लिए कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता की बात है, लेकिन इस टीम को खुशी है कि अइतोर मोनरॉय वापसी कर रहे हैं। मोनरॉय एक मैच के लिए निलंबित थे। कोयले ने कहा कि उनकी टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS : भारत को लगा एक और बड़ा झटका, इस दिन चोटिल मोहम्मद शमी लौट सकते हैं भारत

इस बीच, गोवा की टीम अपने डिफेंस के साथ अब तक संघर्ष करती नजर आई है। इस टीम का डिफेंस उसकी कमजोरी बनकर उभरा है। बीते दो मैचों में इस टीम ने 29 शॉट्स का सामना किया है, जिनमें से 10 टारगेट पर थे। चिंता की बात यह है कि यह टीम लगातार दो मैच हार चुकी है।

कोच जुआन फेरांडो की नजर हालांकि भविष्य पर है। वह पीछे मुड़कर नहीं देखते।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल