1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : फातोर्दा में एटीके मोहन बागान से होगा मुम्बई सिटी एफसी का सामना

ISL-7 : फातोर्दा में एटीके मोहन बागान से होगा मुम्बई सिटी एफसी का सामना

 Edited By: IANS
 Published : Jan 11, 2021 11:28 am IST,  Updated : Jan 11, 2021 11:28 am IST

शीर्ष स्थान के लिए होने वाले इस मुकाबले से एशियाई चैंपियंस लीग क्वालीफिकेशन का रास्ता भी साफ हो सकता है, जोकि प्लेआफ से पहले ही टीमों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा।

ISL-7, Mumbai City FC, ATK Mohun Bagan, Fatorda- India TV Hindi
Mumbai City FC Image Source : TWITTER/MUMBAI CITY FC,

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान का सामना सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक और टेबल टॉपर मुंबई सिटी एफसी से होगा। शीर्ष दो टीमों की भिड़ंत सीजन के दूसरे हाफ के लिए टोन सेट कर सकती है। 

शीर्ष स्थान के लिए होने वाले इस मुकाबले से एशियाई चैंपियंस लीग क्वालीफिकेशन का रास्ता भी साफ हो सकता है, जोकि प्लेआफ से पहले ही टीमों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा।

अब तक 16 गोल दाग चुकी मुंबई सिटी के पास लीग में सबसे अच्छा आक्रमण है और गोल कनवर्जन रेट भी पर गोल 15.84 प्रतिशत है। टीम ने पिछले आठ मैचों में गोल किए हैं। एटीकेएमबी के पास सबसे अच्छा डिफेंस है, जिसमें नौ मैच में उसके पास 7 क्लीन शीट है और अभी तक इस सीजन में ओपन प्ले से उसने एक भी गोल नहीं खाया है।

आंकड़ों से साफ है कि यह मुकाबला अटैकिंग बनाम डिफेंस के बीच होने वाला है।

पहले दिन की हार के बाद मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी टीम को अब तक अजेय रखा है। टीम को अब एटीकेएमबी की असली चुनौती का सामना करना है, जोकि पिछले पांच मैचों से अजेय है।

मुंबई के लिए इस मैच में अहमद जाहोउ नहीं खेल पाएंगे, जिन्हें पिछले मैच में सीजन में दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल