1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 14 मार्च को खेला जाएगा आईएसएल का फाइनल मुकाबला

14 मार्च को खेला जाएगा आईएसएल का फाइनल मुकाबला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 05:58 pm IST

सत्र का लीग चरण 25 फरवरी तक चलेगा। एटीके एफसी (27 अंक), एफसी गोवा (27 अंक) और बेंगलुरु एफसी (25 अंक) फिलहाल लीग की तालिका में शीर्ष पर काबिज है।  

ISL- India TV Hindi
ISL final match to be played on March 14 Image Source : INDIANSUPERLEAGUE.COM

मुंबई। देश की शीर्ष घरेलू फुटबाल लीग इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र का फाइनल 14 मार्च को खेला जाएगा। लीग का संचालन करने वाली फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेढ ने मंगलवार को मीडिया विज्ञप्ति के जरिये इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सेमीफाइनल का पहला चरण 29 फरवरी और एक मार्च जबकि दूसरा चरण सात और आठ मार्च को खेला जाएगा। 

फाइनल मुकाबले के स्थल का हालांकि अभी चयन नहीं हुआ है। 

सत्र का लीग चरण 25 फरवरी तक चलेगा। एटीके एफसी (27 अंक), एफसी गोवा (27 अंक) और बेंगलुरु एफसी (25 अंक) फिलहाल लीग की तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

लीग के विजेता को एएफसी चैंपियंस लीग 2021 के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल