1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आठ फ्रेंचाइजियों के अधिकारी इंग्लैंड के दौरे पर

आठ फ्रेंचाइजियों के अधिकारी इंग्लैंड के दौरे पर

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2015 06:39 am IST,  Updated : Apr 30, 2015 06:39 am IST

लंदन: इंडियन सुपर लीग के आयोजक और इसमें खेलने वाली आठ फ्रेंचाइजियों के चुनिंदा अधिकारी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। यह सभी यहां प्रीमियर लीग की एक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे और दुनिया

प्रीमियर लीग का अनुभव...- India TV Hindi
प्रीमियर लीग का अनुभव लेने इंग्लैंड पहुंचे ISL के आयोजक

लंदन: इंडियन सुपर लीग के आयोजक और इसमें खेलने वाली आठ फ्रेंचाइजियों के चुनिंदा अधिकारी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। यह सभी यहां प्रीमियर लीग की एक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे और दुनिया के इस सबसे सफल फुटबाल लीग की कार्यप्रणाली को आईएसएल के दूसरे संस्करण में लागू करने की कोशिश करेंगे।

वेबसाइट गोल डॉट कॉम के अनुसार यह कार्यशला बुधवार को शुरू हुई। इसके अलावा 23 सदस्यीय दल आर्सेनल, क्रिस्टल पैलेस, वेस्ट ब्रोमविक एल्बियन क्लबों का भी दौरा करेगा और उनकी कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश करेगा। इसमें लीग की रूप-रेखा, क्लबों के संचालन, उनकी ब्रांडिंग, प्रशंसकों से संवाद आदि विषय शामिल हैं।

फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की अध्यक्षा नीता अंबानी ने कहा, "हम प्रीमियर लीग के कुछ क्लबों से नाता जोड़ कर खुशी महसूस कर रहे हैं। इससे भारत में फुटबाल के विकास में मदद मिलेगी। प्रीमियर लीग विश्व का सबसे सफल फुटबाल लीग आयोजन है और इसका अनुभव आईएसएल के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल