1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत की अंजुम, अपूर्वी ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक का टिकट

भारत की अंजुम, अपूर्वी ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक का टिकट

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 04:34 pm IST

भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने टोक्यो में 2020 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। 

भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला- India TV Hindi
भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला Image Source : GETTY

चांगवान। भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने टोक्यो में 2020 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने वाली अंजुम और अपूर्वी पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। 

दक्षिण कोरिया के चांगवान में जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में अंजुम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 248.4 अंक हासिल कर इस स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

इसी स्पर्धा में हालांकि, अपूर्वी को 207 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ, लेकिन उन्होंने टीम स्पर्धा में अंजुम और मेहुली घोष के साथ मिलकर 1879 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीत लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल