1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EURO 2020 : बेल्जियम को 2-1 से हरा सेमीफाइनल में पहुंची इटली की टीम

EURO 2020 : बेल्जियम को 2-1 से हरा सेमीफाइनल में पहुंची इटली की टीम

 Reported By: IANS
 Published : Jul 03, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 03:29 pm IST

इटली ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराकर यूरो कप 2020 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

EURO 2020 : बेल्जियम को 2-1 से...- India TV Hindi
EURO 2020 : बेल्जियम को 2-1 से हरा सेमीफाइनल में पहुंची इटली की टीम Image Source : GETTY

म्यूनिख| इटली ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराकर यूरो कप 2020 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इटली की ओर से निकोलो बारेला ने 31वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई। इसके बाद लोरेंजो इनसिग्ने ने 44वें मिनट गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया।

हालांकि, इसके कुछ देर बाद पहला हॉफ खत्म होने से कुछ समय पहले ही बेल्जियम की ओर से रोमेलु लुकाकु ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। दूसरे हॉफ में एक ओर जहां बेल्जियम ने स्कोर बराबर करने की कोशिश की तो वहीं इटली ने इस बढ़त को बरकरार रखना चाहा।

अंतिम मिनट तक बेल्जियम बराबरी हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा। इटली का सेमीफाइनल में स्पेन के साथ छह जुलाई को मुकाबला होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल