1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 19 सितंबर से शुरू होगा इटली की फुटबॉल लीग सेरी-ए का 2020-21 सीजन

19 सितंबर से शुरू होगा इटली की फुटबॉल लीग सेरी-ए का 2020-21 सीजन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2020 03:17 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 03:17 pm IST

सेरी-ए का 2019-20 रविवार को ही समाप्त हुई है, जिसमें जुवेंतस ने लगातार नौवां खिताब जीता है।

Serie a- India TV Hindi
Serie a Image Source : GETTY

रोम| इटली लीग सेरी-ए का 2020-21 सीजन इस साल 19 सितंबर से शुरू होगा और 23 मई 2021 को समाप्त होगा। सेरी-ए की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, सेरी-ए ने नए सीजन की तारीखों की पुष्टि कर दी है, जो 19 सितंबर 2020 से शुरू होगा और 21 मई 2021 को खत्म होगा। एक बैठक में अधिकतर क्लबों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की है।

सेरी-ए का 2019-20 रविवार को ही समाप्त हुई है, जिसमें जुवेंतस ने लगातार नौवां खिताब जीता है। वहीं, इंटर मिलान की टीम दूसरे नंबर पर रही है। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण 2019-20 सीजन तीन महीने तक स्थगित था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल