1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ITF की अदालत करेगी शारपोवा के डोपिंग मामले का फैसला

ITF की अदालत करेगी शारपोवा के डोपिंग मामले का फैसला

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2016 07:32 am IST,  Updated : Apr 14, 2016 07:32 am IST

रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की जांच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) की अदालत के जिम्मे है।

maria sharapova- India TV Hindi
maria sharapova

मास्को: रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की जांच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) की अदालत के जिम्मे है। आईटीएफ ने बुधवार को यह बात कही। शारापोवा 12 मार्च को अस्थायी रूप से टेनिस से प्रतिबंधित कर दिया गया।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, इससे पहले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) ने कहा था कि एक मार्च से पहले जिस खिलाड़ी का डोपिंग परीक्षण किया गया था अगर उसके नमूने में एक माइक्रोग्राम से कम मेलडोनियम पाया जाता है तो यह मान्य होगा और खिलाड़ी पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगेगा।

आईटीएफ से जब शारापोवा के नमूने में मेलडोनियम की मात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर बात नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने इस पर अदालत के फैसले के इंतजार करने की बात कही है।

मार्च में शरापोवा ने बताया था कि 2016 आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान लिए गए उनके खून के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम पाया गया था जिसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने एक जनवरी 2016 को प्रतिबंधित कर दिया था।

इसका सेवन करने वाले खिलाड़ियों को डोपिंग के नियमों का दोषी पाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल