1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जैवलिन थ्रो एथलीट अमित कुमार डोपिंग के दोषी पाए गए, एएफआई ने निलंबित किया

जैवलिन थ्रो एथलीट अमित कुमार डोपिंग के दोषी पाए गए, एएफआई ने निलंबित किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 07:04 pm IST

अमित कुमार को पिछले महीने फिनलैंड के दौरे के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया।

अमित कुमार को डोपिंग...- India TV Hindi
अमित कुमार को डोपिंग का दोषी पाया गया है। Getty Images

राष्ट्रीय अंतरराज्यीय जैवलिन थ्रो एथलीट अमित कुमार को पिछले महीने फिनलैंड के दौरे के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन एथलीट के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। फेडरेशन कप में रजत पदक जीतने वाले अमित एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं बना पाये थे क्योंकि वो 81 मीटर के मानदंड को हासिल करने में नाकाम रहे थे। 

पता चला है कि अमित का परीक्षण जून में फिनलैंड के दौरे के दौरान पॉजीटिव पाया गया था। ये परीक्षण आईएएएफ की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) के निर्देशों पर फिनलैंड की डोपिंग रोधी एजेंसी ने किया था। अमित ने डोप नियंत्रण फॉर्म भरते समय इसका जिक्र नहीं किया था कि फिनलैंड पहुंचने से पहले उन्होंने क्या पूरक आहार लिया था। उन्हें टैस्टास्टेरोन का स्तर बहुत अधिक होने के लिए पॉजीटिव पाया गया है। ऐसा किसी खास पूरक आहार लेने से होता है। 

अमित के करीबी सूत्रों ने बताया कि अगर उन्होंने अपने फॉर्म में पूरक आहार का जिक्र किया होता तो उन्हें राहत मिल सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि तब तक उन्होंने ये आहार नहीं लिया था। अमित ने जो पूरक आहार लिया था वो उसमें मौजूद अवयवों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल