1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लैक ने माना, वैक्सीन ली तो ओलंपिक में नहीं ले पाऊंगा भाग

जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लैक ने माना, वैक्सीन ली तो ओलंपिक में नहीं ले पाऊंगा भाग

 Reported By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 03:07 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 03:07 pm IST

योहान ब्लेक ने कहा है कि कोविड-19 के लिए अगर वह वैक्सीन लेते हैं तो वह टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगे।

Yohan Blake- India TV Hindi
Yohan Blake Image Source : GETTY

किंग्सटन| दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लेक ने कहा है कि कोविड-19 के लिए अगर वह वैक्सीन लेते हैं तो वह टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से वैक्सीन लेने का अनुरोध किया था। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।

जमैका के न्यूजपेपर द ग्लेनर ने ब्लेक के हवाले से कहा, "मेरा मन अभी भी काफी मजबूत रहता है। मैं कोई वैक्सीन नहीं लेना चाहता। अगर मैं वैक्सीन लेता हूं तो मैं ओलंपिक में भाग नहीं ले पाऊंगा। मैं इसे नहीं ले रहा।"

उन्होंने कहा, " मैं इसे अब तो बिल्कुल भी नहीं लेना चाहता। लेकिन मेरे पास इसकी वजह है।"

ऐसा माना जा रहा है कि टोक्यो ओलंपिक ब्लेक का अंतिम ओलंपिक होगा।

यह भी पढ़ें- भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने से पहले ही बढ़ी पीसीबी की चिंता

टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है। इससे पहले, इसका आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- महज 20 लाख में केकेआर ने खरीदा यह तूफानी बल्लेबाज जो विजय हजारे ट्रॉफी मचा रहा है धमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल