1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोलंबिया में वापसी के लिए तैयार बायर्न म्यूनिख का ये दिग्गज मिडफील्डर

कोलंबिया में वापसी के लिए तैयार बायर्न म्यूनिख का ये दिग्गज मिडफील्डर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 04:15 pm IST

बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज को कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबाल में वापस बुलाया गया है।

कोलंबिया में वापसी के लिए तैयार बायर्न म्यूनिख का ये दिग्गज मिडफील्डर- India TV Hindi
कोलंबिया में वापसी के लिए तैयार बायर्न म्यूनिख का ये दिग्गज मिडफील्डर Image Source : GETTY

बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज को कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबाल में वापस बुलाया गया है। अमेरिका और कोस्टा रिका के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मैचों के लिए रोड्रिगेज को टीम में शामिल किया गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय खिलाड़ी पिछले माह चोटिल होने के कारण वेनेजुएला और अर्जेटीना के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं थे। 

अमेरिका और कोस्टा के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए रोड्रिगेज के अलावा, दो युवा खिलाड़ियों अल्वारो मोंटेरो और जुआन डेविड रोआ को भी 24 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। 

उम्मीद के मुताबिक इस टीम में मोनाको को स्ट्राइकर राडामेल फाल्काओ, रिवर प्लेट के जुआन फर्नादो क्विंतेरो और नपोली गोलकीपर डेविड ओस्पीना को भी शामिल किया गया है। 

कोलंबिया का सामना अमेरिका से 11 अक्टूबर को होगा और इसके पांच दिन बाद वह न्यू जर्सी में कोस्टा रिका से भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल