1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: जापान ओपन में उलटफेर का शिकार हुईं पीवी सिंधु

बैडमिंटन: जापान ओपन में उलटफेर का शिकार हुईं पीवी सिंधु

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 13, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 02:26 pm IST

वर्ल्ड नंबर-3 पीवी सिंधु को चीन की वर्ल्ड नम्बर-14 गाओ फांगजी ने मात दी। 

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : GETTY IMAGES

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को जापान ओपन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होकर बाहर होना पड़ा। महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु को चीन की वर्ल्ड नम्बर-14 गाओ फांगजी ने मात दी। 

फांगजी ने सिंधु को 55 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से मात दी। ये पहली बार नहीं है, जब सिंधु को फांगजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दोनों दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इससे पहले, फांगजी ने सिंधु को पिछले साल चीन ओपन में भी मात दी थी। 

आपको बता दें कि सिंधू एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं। सिंधू फाइनल मैच में दोनों सेट हार गई थीं और इस कारण सिंधू की गोल्ड की उम्मीदें टूट गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल