1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 13, 2018 02:36 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 02:36 pm IST

क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना दक्षिण कोरिया के ली डोंग केउन से होगा।

Kidambi Srikanth- India TV Hindi
Kidambi Srikanth Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, एच.एस. प्रणॉय को गुरुवार को खेले गए अन्य मैच में हार का सामना करना पड़ा। 

वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के वोंग विंग विंसेट को 36 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से मात देकर अगले दौर में जगह बना ली। 

क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना दक्षिण कोरिया के ली डोंग केउन से होगा। पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में प्रणॉय को हार मिली। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनी गिटिंग ने 47 मिनटों के भीतर 14-21, 17-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल