1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान अंतिम 16 में, अमेरिका को स्वीडन ने ड्रा पर रोका

जापान अंतिम 16 में, अमेरिका को स्वीडन ने ड्रा पर रोका

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2015 07:20 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 07:20 pm IST

वैंकूवर: गत चैम्पियन जापान महिला विश्व कप फुटबाल के अंतिम 16 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई जबकि अमेरिका को स्वीडन ने गोलरहित ड्रा पर रोका । अया समेशिमा और युइका सुगासावा के गोल

जापान अंतिम 16 में,...- India TV Hindi
जापान अंतिम 16 में, अमेरिका को स्वीडन ने ड्रा पर रोका

वैंकूवर: गत चैम्पियन जापान महिला विश्व कप फुटबाल के अंतिम 16 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई जबकि अमेरिका को स्वीडन ने गोलरहित ड्रा पर रोका ।

अया समेशिमा और युइका सुगासावा के गोल की मदद से जापान ने ग्रुप सी में कैमरून को 2 . 1 से हराया ।

जापान के दो मैचों में छह अंक है । वहीं स्विटजरलैंड तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है । कैमरून के भी तीन अंक है और इक्वाडोर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है ।

एक अन्य मैच में अमेरिका को स्वीडन ने गोलरहित ड्रा पर रोका । अमेरिका चार अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया के तीन और स्वीडन के दो अंक हैं ।

आखिरी दौर के मुकाबले मंगलवार को होंगे । जापान का सामना इक्वाडोर से और कैमरून का स्विटजरलैंड से होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल