1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान की जे-लीग दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में शनिवार से होगी बहाल

जापान की जे-लीग दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में शनिवार से होगी बहाल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 01:32 pm IST

दो महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में मामले इसी दिन दर्ज हुए और यह थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि जापान ने वायरस पर नियंत्रण बनाया हुआ था।

Japan, J-League, stadium, spectators- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

जापान की फुटबॉल लीग कोरोना वायरस महामारी के कारण चार महीने के विलंब के बाद इस हफ्ते के अंत में बहाल होगी। शनिवार को लीग बहाल होगी और गुरूवार को तोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 107 मामले सामने आये। 

दो महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में मामले इसी दिन दर्ज हुए और यह थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि जापान ने वायरस पर नियंत्रण बनाया हुआ था। जे-लीग भी दुनिया भर में शुरू हुए खेलों की तरह महामारी के कारण दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जायेगी। 

इसमें अहम मुकाबला गत चैम्पियन योकोहामा और उरावा रेड्स के बीच होगा। शनिवार को सभी 18 टीमें खेल शुरू करेंगी। सत्र फरवरी में रोक दिया गया था और तब तक केवल एक ही दौर के मैच खेले गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल