1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला टेनिस : करियर में दूसरी बार नंबर-1 बनेंगी जपान की ओसाका

महिला टेनिस : करियर में दूसरी बार नंबर-1 बनेंगी जपान की ओसाका

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 06:57 pm IST

मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन एश्रलेग बार्टी को पहले राउंड में अमेरिका की सोफिया केनिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

महिला टेनिस : करियर में दूसरी बार नंबर-1 बनेंगी जपान की ओसाका- India TV Hindi
महिला टेनिस : करियर में दूसरी बार नंबर-1 बनेंगी जपान की ओसाका Image Source : GETTY

वाशिंगटन। रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार के बावजूद जापान की महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका फिर से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए तैयार हैं। ओसाका सोमवार को जारी होने वाली आधिकारिक रैंकिंग में करियर में दूसरी बार शीर्ष पायदान पर पहुंचेगी। 

मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन एश्रलेग बार्टी को पहले राउंड में अमेरिका की सोफिया केनिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इससे पूर्व वर्ल्ड नंबर वन ओसाका और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा के लिए फिर से टॉप पर पहुंचना आसान हो गया। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में प्लिस्कोवा को कनाडा की बियानका एंद्रस्क्यू के खिलाफ 6-0, 2-6, 6-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इससे ओसाका आधिकारिक रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंचने की हकदार हो गई। 

बार्टी ने रोलां गैरों और बर्मिघम में खिताब जीतने के बाद नंबर वन का स्थान हासिल किया था, जिस पर वह सात सप्ताह से कायम थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल