1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 18 महीनों के बाद विदेशी टूर्नामेंट में करेंगे वापसी

भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 18 महीनों के बाद विदेशी टूर्नामेंट में करेंगे वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 10, 2021 08:11 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 08:11 am IST

2018 जर्काता एशिया खेलों के चैंपियन नीरज ने आखिरी बार पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मीट में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो कर टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क 85 मीटर को पार किया था।

Javelin thrower Neeraj Chopra will return to foreign tournaments after 18 months- India TV Hindi
Javelin thrower Neeraj Chopra will return to foreign tournaments after 18 months Image Source : GETTY IMAGES

लिस्बन। भारत के भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार को यहां मीटिंग किडाडे डी लिसबोआ में शामिल होने के साथ ही 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद विदेशी टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। 2018 जर्काता एशिया खेलों के चैंपियन नीरज ने आखिरी बार पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मीट में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो कर टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क 85 मीटर को पार किया था।

इसके बाद 23 वर्षीय नीरज ने कोरोना के कारण अबतक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा नहीं लिया था।

अप्रैल में नीरज को ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के लिए यूरोप जाना था, लेकिन भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण कई यूरोपियन देशों ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था।

पिछले सप्ताह नीरज को फ्रांस जाने के लिए वीजा मिल गया था।

इस साल मार्च में पटियाला मीट के दौरान नीरज ने अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुधार कर 88.07 मीटर किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल