1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भालाफेंक खिलाड़ी संदीप ने एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया

भालाफेंक खिलाड़ी संदीप ने एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 12:39 pm IST

संदीप ने 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया।

संदीप चौधरी- India TV Hindi
संदीप चौधरी

जकार्ता: भालाफेंक खिलाड़ी संदीप चौधरी ने मौजूदा एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाते हुए पुरूषों की एफ 42.44 / 61.64 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। संदीप ने 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया। श्रीलंका के चमिंडा संपत हेत्ती ने सिल्वर मेडल जीता जिसका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 59.32 मीटर का था। ईरान के ओमिदी अली (58.97 मीटर) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

चौधरी एफ 42.44 / 61.64 वर्ग के खिलाड़ी हैं जो पैरों की लंबाई में विकार, मांसपेशियों की कमजोरी से संबंधित है। भारत ने रविवार को दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 

पावरलिफ्टिंग में पुरूषों के 49 किलो वर्ग में फरमान बाशा ने सिल्वर मेडल जीता जबकि परमजीत कुमार को ब्रॉन्ज मेडल मिला। तैराकी में देवांशी एस ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाय में सिल्वर जीता जबकि सुयश जाधव ने पुरूषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल