1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेनमार्क ओपन: दूसरे राउंड पर पहुंचे अजय जयराम

डेनमार्क ओपन: दूसरे राउंड पर पहुंचे अजय जयराम

 Written By: IANS
 Published : Oct 19, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 07:01 pm IST

भारत के दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने डेनमार्क ओपन में विजयी आगाज किया है। उन्होंने बुधवार को पुरुष एकल वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। 20वीं विश्व वरीयता प्राप्त जयराम ने थाइलैंड के बूनसाक पोनसाना को सीधे सेटों में 21-15, 21-1

jayarama- India TV Hindi
jayarama

डेनमार्क: भारत के दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने डेनमार्क ओपन में विजयी आगाज किया है। उन्होंने बुधवार को पुरुष एकल वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। 20वीं विश्व वरीयता प्राप्त जयराम ने थाइलैंड के बूनसाक पोनसाना को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने पोनसाना को 36 मिनट में हराया।

इससे पहले, बुधवार को टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में हुए एक अन्य मुकाबले में भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत को थाइलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबुनसुक से हार कर बाहर होना पड़ा।

जयराम इसी महीने इससे पहले नीदरलैंड्स में हुए डच ओपन टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर करने में सफल रहे थे।

इससे पहले, मंगलवार को प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में डेनमार्क की जोकिम फिशर नीलसन और क्रिस्टीना पेडरसन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल