1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडरसन से खुद की तुलना किए जाने पर डेल स्टेन ने किया मजेदार ट्वीट

एंडरसन से खुद की तुलना किए जाने पर डेल स्टेन ने किया मजेदार ट्वीट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 05:03 pm IST

डेल स्टेन ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से खुद की तुलना किए जाने के बाद दिग्गज इंग्लिश गेंदबाज की जमकर तारीफ की है।

एंडरसन से खुद की तुलना...- India TV Hindi
एंडरसन से खुद की तुलना किए जाने पर डेल स्टेन ने किया मजेदार ट्वीट Image Source : GETTY

डेल स्टेन ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से खुद की तुलना किए जाने के बाद दिग्गज इंग्लिश गेंदबाज की जमकर तारीफ की है। भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के 5वें दिन एंडरसन ने 3 अहम विकेट चटकाए और अपने आलोचकों को चुप करा दिया। एंडरसन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 227 रन से जीतने में सफल रहा। 

एंडरसन के शानदार प्रदर्शन के बाद एशिया में उनके रिकॉर्ड की तुलना डेल स्टेन के साथ की जा रही थी। इस पर अब डेल स्टेन का बयान आया है। डेन स्टेन ने ट्वीट किया, "केवल ये तुलना जरुरी है कि जिमी अभी भी खेल रहे है और मैं अपने 20/20 साइज के सोफे पर बैठ के देख रहा हूं। वह एक महान गेंदबाज है और उम्र के साथ बेहतर होते जा रहे हैं।"

एंडरसन से खुद की तुलना किए जाने पर डेल स्टेन ने किया मजेदार ट्वीट
Image Source : TWITTERएंडरसन से खुद की तुलना किए जाने पर डेल स्टेन ने किया मजेदार ट्वीट

गौरतलब है कि स्टेन और एंडरसन दोनो ही महान तेज गेंदबाज हैं और लगभग हर देश में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। स्टेन का थोड़ा बेहतर रिकॉर्ड है, यही वजह है कि अधिकांश क्रिकेट प्रेमी उन्हें एंडरसन से आगे रखते हैं।

IND vs ENG : कोहली को कप्तानी में जीतना है मैच तो करना होगा ये काम, मांजरेकर ने दी सलाह

डेल स्टेन ने जहां एशिया में 24.11 की गेंदबाजी औसत से 92 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, एंडरसन 27.94 की औसत से 71 विकेट अब तक चटका चुके हैं। हालांकि स्टेन क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और एंडरसन अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल