1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO: हार के बाद जिंदर महल ने ट्रिपल एच के पैर छूकर किया उनके साथ भांगड़ा

VIDEO: हार के बाद जिंदर महल ने ट्रिपल एच के पैर छूकर किया उनके साथ भांगड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 04:23 pm IST

जीत के बाद ट्रिपल एच ने कहा कि भारत में WWE की अच्छी संभावना है। जिंदर महल की अगुवाई में ये और आगे बढ़ेगा। उधर, जिंदर ने कहा कि इस फाइट का नतीजा जो भी निकला हो, मैं इस रात कभी नहीं भूल पाऊंगा।

जिंदर महल और ट्रिपल एच- India TV Hindi
जिंदर महल और ट्रिपल एच

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में WWE का सुपर शो में 'किंग ऑफ किंग्स' ट्रिपल एच के खिलाफ जिंदर महल को हार का सामना करना पड़ा। 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका के ट्रिपल एच ने भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर जिंदर महल को हरा दिया। 

जीत के बाद ट्रिपल एच ने कहा कि भारत में WWE की अच्छी संभावना है। जिंदर महल की अगुवाई में ये और आगे बढ़ेगा। उधर, जिंदर ने कहा कि इस फाइट का नतीजा जो भी निकला हो, मैं इस रात कभी नहीं भूल पाऊंगा। ट्रिपल एच के प्रति मेरा बड़ा सम्मान है।

इस शो पर सबकी निगाहें थीं. पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था। मुकाबले के बाद ट्रिपल एच के साथ रिंग में जिंदर महल भांगड़ा करते नजर आए। जिंदर WWE महारथी के साथ भांगड़ा करते हुए बड़े खुश नजर आए। दरअसल, उन्होंने ट्रिपल एच को भांगड़ा करना सिखाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल