1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WWE के रेस्लर जॉन सीना के खिलाफ दर्ज हुआ केस, चुकानी पड़ सकती है बड़ी किमत

WWE के रेस्लर जॉन सीना के खिलाफ दर्ज हुआ केस, चुकानी पड़ सकती है बड़ी किमत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2017 03:47 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 03:49 pm IST

रेसलिंग स्टार जॉन सीना इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी फोर्ड ने उन पर कार बेचने को लेकर मामला दर्ज कराया है। जॉन सीना ने अपनी नई फोर्ड जीटी को 5 लाख डॉलर में बेचा है। उनके ऊपर अनुंबध को तोड़कर कार बेचना का आरोप..

john cena- India TV Hindi
john cena

लॉस एंजलिस: रेसलिंग स्टार और हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जॉन सीना इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी फोर्ड ने उन पर कार बेचने को लेकर मामला दर्ज कराया है। जॉन सीना ने अपनी नई फोर्ड जीटी को 5 लाख डॉलर में बेचा है। उनके ऊपर अनुंबध को तोड़कर कार बेचना का आरोप लगाया गया है। जिसके तहत वह कार को कम से कम दो साल से पहले नहीं बेच सकते थे। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, मिशिगन की एक जिला अदालत में दायर मुकदमे के अनुसार, सीना को, 'फोर्ड जीटी खरीदने का मौका पाने वाले हजारों आवेदकों में से चुना गया था'।

जॉन सीना ने कथित तौर पर एक सौदे पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत उन्होंने कम से कम दो साल से पहले कार को न बेचने पर सहमति जताई थी। लेकिन कार को प्राप्त करने के बाद उन्होंने बड़े मुनाफे के लिए कार को बेच दिया। मुकदमे में कहा गया है, "सीना ने वाहन को अनाधिकृत तरीके से दोबारा बेचकर गलत तरीके से एक बड़ा मुनाफा कमाया है। जिसके कारण फोर्ड को ब्रांड मूल्य की हानि, अनुचित बिक्री के कारण कंपनी के चेहरे की गतिविधि और ग्राहक की साख के अतिरिक्त नुकसान और हानियां उठानी पड़ रही है। "

फोर्ड ने मांग की है कि जॉन सीना बिक्री से प्राप्त हुए सभी मुनाफे को हस्तांतरित करें साथ साथ दूसरे नुकसान की भरपाई करें। मुकदमे के मुताबिक, जॉन ने कंपनी को बताया है कि उन्होंने अपने बिलों को भरने के लिए दूसरी संपत्ति समेत कार को बेचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल