1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. काका अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर ब्राजील टीम में शामिल

काका अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर ब्राजील टीम में शामिल

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 02:56 pm IST,  Updated : May 13, 2015 02:57 pm IST

रियो डी जनेरियो: ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच डुंगा ने अगले महीने शुरू हो रहे कोपा अमेरिका कप के लिए घोषित टीम में काका को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है।

काका अतिरिक्त खिलाड़ी...- India TV Hindi
काका अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर ब्राजील टीम में शामिल

रियो डी जनेरियो: ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच डुंगा ने अगले महीने शुरू हो रहे कोपा अमेरिका कप के लिए घोषित टीम में काका को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीय काका जनवरी में अमेरिका के मेजर सॉकल लीग के क्लब ओरलांडो सिटी से जुड़े। अमेरिकी लीग में खेलते हुए वह अब तक तीन गोल कर चुके हैं।

काका को पिछले साल फीफा विश्व कप के लिए ब्राजीलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया था। डुंगा ने कोच बनने के बाद हालांकि उन्हें अक्टूबर में अर्जेंटीना और जापान के साथ दोस्ताना मैचों के लिए ब्राजील की टीम में वापस बुलाया।

काका के अलावा नेटो, फेलिपे एंडरसन, फ्रेड और बार्सिलोना के लिए खेलने वाले राफेल अलकांट्रा को भी अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुना गया है। इसके अलावा गिल और लियांड्रो डामियाओ को भी मौका दिया गया है।

कोपा अमेरिका कप चिली में 11 जून से चार जुलाई के बीच आयोजित होना है। ब्राजील को कोलंबिया, पेरू और वेनेजुएला के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल