1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : कमलप्रीत कौर ने फाइनल में क्वालीफाई करने के बाद पिता से कही ये बात

Tokyo Olympics 2020 : कमलप्रीत कौर ने फाइनल में क्वालीफाई करने के बाद पिता से कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 02:54 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 02:54 pm IST

कौर के पिता कुलदीप सिंह ने कहा, ‘‘मैंने आज उससे बात की और वह बहुत खुश थी। उसने मुझे कहा कि वह फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ करेगी।’’  

Kamalpreet Kaur told this to her father after qualifying in the final Tokyo Olympics 2020- India TV Hindi
Kamalpreet Kaur told this to her father after qualifying in the final Tokyo Olympics 2020 Image Source : GETTY IMAGES

चंडीगढ़। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे स्थान से चक्का फेंक फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाली कमलप्रीत कौर ने अपने पिता को कहा कि वह पदक जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगी। 

कौर के पिता कुलदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने आज उससे बात की और वह बहुत खुश थी। उसने मुझे कहा कि वह फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ करेगी।’’

उनके पिता ने कहा, ‘‘उसका फोकस हमेशा अपने खेल पर रहा है और उसने अपनी कड़ी मेहनत से ओलंपिक में भाग लेने के अपने सपने को साकार किया।’’

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने फाइनल्स में पहुंचने के लिये कौर को बधाई दी। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कमलप्रीत कौर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने के लिये बधाई हो। हमें तुम पर गर्व है। इसी लय को जारी रखना, मुझे भरोसा है कि तुम ओलंपिक खेलों में शानदार प्रयत्न से पदक जीतोगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल