1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: अपनी टखने की चोट को हार का जिम्मेदार नहीं मानतीं सेरेना

ऑस्ट्रेलियन ओपन: अपनी टखने की चोट को हार का जिम्मेदार नहीं मानतीं सेरेना

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2019 09:52 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 09:52 am IST

सेरेना ने मैच के दौरान टखना मुड़ने के बाद मेडिकल सहायता भी नहीं ली और इसी हालत में बाकी का मैच खेला। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: अपनी...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन: अपनी टखने की चोट को हार का जिम्मेदार नहीं मानतीं सेरेना Image Source : AP

मेलबर्न: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के लिए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का सफर क्वार्टर फाइनल तक ही सिमट कर रह गया। हालांकि, इस हार के लिए सेरेना क्वार्टर फाइनल मैच लगी टखने की चोट को जिम्मेदार नहीं मानतीं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सेरेना को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। प्लिस्कोवा ने सेरेना को इस मैच में 6-4, 4-6, 7-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सेरेना ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि प्लिस्कोवा ने मैच की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने काफी अच्छा खेला। मुझे नहीं लगता कि इसका मेरी टखने की चोट से कोई लेना-देना है।"

सेरेना ने मैच के दौरान टखना मुड़ने के बाद मेडिकल सहायता भी नहीं ली और इसी हालत में बाकी का मैच खेला। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थिति सही लग रही थी। 

उन्होंने कहा, "सच कहूं, तो मुझे प्रशिक्षक को बुलाने का मन बिल्कुल भी नहीं था। उस समय मुझे नहीं लगा कि मुझे प्रशिक्षक की जरूरत है। मुझे नहीं लगा कि इससे कोई बड़ी बात होगी और इसीलिए, मैंने बिना किसी सहायता के खेलना जारी रखा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल